रॉबर्ट्सगंज: राबर्टसगज के बहुआर गांव में एबीवीपी की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
सोनभद्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस सप्ताह के तहत रॉबर्ट्सगंज तहसील के बहुआर ग्राम सभा में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।