लोहरदगा: सेन्हा में मोटरसाइकिल ने ट्रक में मारी टक्कर, दो घायल
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट चौक के समीप सड़क दुर्घटना में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव निवासी जावेद अंसारी के पुत्र आसिफ अंसारी (16 वर्ष) और इम्तियाज अंसारी के पुत्र नदीम अंसारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है