लोहरदगा: चरहु में युवक ने खाया जहर, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र के चरहू गांव में एक युवक ने जहर खा लिया। इसके बाद युवक ने अपने घर वालों को आकर जहर खाने की बात बताई। घर वालों को जब जानकारी हुई तो युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।