लोहरदगा: सदर थाना परिसर में एसडीओ की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
शुक्रवार को देर शाम एसडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, बीडीओ, थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।बैठक में उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और शांतिपूर्वक ढंग से त्योहार मनाने की बात कही। साथ ही सोशल मीडिया के दुष्प्रयोग से रोके जाने की बात कही गई।