सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पलामू के बर्खास्त 251 अनुसेवक चतुर्थवर्गीय पद पर हो रही बहाली में समायोजन की मांग को लेकर लगातार आन्दोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार दोपहर दो बजे पलामू समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया और डीसी कार्यालय के समक्ष सामुहिक रूप से आत्मदाह करने की चेतावनी दी।