रविवार रात करीब 10 बजे मेदनीनगर के कोयल नदी मरीन ड्राइव किनारे स्थित गिरवर स्कूल के पास दो गुटों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। घटना से टहलने आए लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद, टिओपी-1 प्रभारी इंद्रदेव पासवान और उनकी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी युवक फरार हो चुके थे।