भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने अपने आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ रविवार दोपहर तीन बजे बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष उमेश सिंह चेरो ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 9 जुलाई को पूरे देश में मजदूर संगठनों की आम हड़ताल को सफल बनाना है।