देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को रविवार को मेदिनीनगर स्थित शांतिपुरी बूथ संख्या 235 पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सुना। इस अवसर पर पलामू के सांसद बी.डी. राम भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे आरंभ हुआ, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सुना और सराहा।