छपरा: बंगरा गांव में चाकूबाजी, दो घायल; सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती
Chapra, Saran | May 31, 2026 मशरक के बंगरा गांव में चाकूबाजी में घायल दो व्यक्तियों को घायल हालत में इलाज के लिए रविवार की दोपहर 12 बजें के लगभग सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल बंगरा गांव निवासी 35 वर्षीय लालमोहन राय और 48 वर्षीय जय कुमार राय हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। मामले में थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई।