मेसकौर: जहरीले सांप के डसने से भाई-बहन की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गई दो मासूमों की जान
Meskaur, Nawada | Jul 31, 2026 मेसकौर। प्रखंड की रसलपुरा पंचायत के पश्चिमी बेलदारी गांव में जहरीले सांप के डसने से घायल भाई-बहन की मौत हो गई। आठ वर्षीय सरस्वती कुमारी की मौत इलाज के दौरान पहले हो गई, जबकि 12 वर्षीय चिंटू कुमार ने आठ दिन तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद 30 जुलाई को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।