गया टाउन सीडी ब्लॉक: राजगीर के मलमास मेला से लौट रही श्रद्धालु की सड़क हादसे में हुई मौत, पीड़ित परिवार से मिले बेलागंज विधायक मनोरमा देवी
राजगीर मलमास मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो के दुर्घटनाग्रस्त होने से रसलपुर पंचायत के गन्नूबिगहा निवासी बसंत रविदास की पत्नी एवं राजकिशोर रविदास की पुत्री की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार की दोपहर 12 बजे बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।