कौंच: नरी गांव में सरकारी आम रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
Konch, Jalaun | Jun 12, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम नरी निवासी मैथिलीशरण पुत्र रघुराज परिहार ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे एसडीएम कोंच को शिकायती पत्र देकर सरकारी आम रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी संतराम, तुलाराम व कत्लू परिहार ने रास्ते पर पशुओं के लिए लिड़ौरी बनाकर छप्पर डाल लिया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।