घाटमपुर: कटिया लगाकर चलाए जा रहे सबमर्सिबल पंप से करंट की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे
साढ़ के ढुकुवापुर गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे अवैध बिजली कनेक्शन ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया,जिसमें तीन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। थाना प्रभारी ने बताया कटिया लगाकर सबमर्सिबल पंप चलाया जा रहा था इसी दौरान करंट की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे हैं।