कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट करने के मामले में आरोपी को सिद्धार्थ नगर से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोतवाली थाना पुलिस ने मार पीट मामले के एक आरोपी को सिद्धार्थ नगर इलाके से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया कि बीते दिन राजेंद्र नगर इलाके में एक युवक के साथ मार पीट हुई थी जिसमे पीड़ित लवकुश पटेल ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ हफ्ता वसूली के लिए जान लेवा हमले का आरोप लगाया था जिसपर कोतवाली थाना पुलिस ने संज्ञान लेकर आरोपी गणों के खिलाफ मामला कायम किया था।