खुरई: सिलोधा गांव के शासकीय राशन की दुकान से 25 क्विंटल गेहूं, 3 क्विंटल चावल और 10 किलो शक्कर चुरा ले गए चोर
Khurai, Sagar | Dec 3, 2025 मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात सिलोधा गांव की सहकारी समिति भवन मे संचालित शा.उचित मूल्य की दुकान से 25क्विंटल गेंहू,3क्विंटल चावल और 10किलो शक्कर चोरी चला गया,दुकान के सेल्समेन ने बुधवार दोपहर 1.00 बजे देहात थाने में कराया मामला दर्ज, बताया कि चोर पिकअप वाहन लेकर आये थे फेंसिंग तोड़कर चोरी की और खुरई की ओर जाने के निशान मिले हैं,देहात थाना पुलिस जाँच मे जुटी