खुरई: आधी रात को विद्युत सप्लाई से किसान परेशान, सिंचाई के लिए SDM को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Dec 2, 2025 मंगलवार दोपहर लगभग 1.00 बजे दर्जनों किसानों ने विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में खुरई SDM को सौंपा ज्ञापन, बताया कि सिंचाई के लिए रात 1.00 बजे से सुबह 5 बजे तक सप्लाई दी जा रही है, यह समय सोने का होता है रात भर जागने से किसानों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, किसानों ने चेतावनी दी है कि सप्लाई का समय नहीं बदला तो विद्युत विभाग का घेराव करेंगे