खुरई: टीएनटी कंपनी ने इंद्रप्रस्त कॉलोनी की पाइप लाइन गायब की, दो दिनों से पानी की सप्लाई बाधित
Khurai, Sagar | Dec 2, 2025 नगर में नाली बना रही TNT कम्पनी द्वारा इंद्रप्रस्त कॉलोनी के पास कई फिट पाइप लाइन काट कर गायब कर दी गई, जिससे कॉलोनी में दो दिनों से जल सप्लाई नहीं हो रही, पाइप लाइन टूटने की जानकारी भी निर्माण कम्पनी द्वारा नगर पालिका को नहीं दी, जबकि दो दिनों से हजारों गैलन पानी बहता रहा। सूचना मिलने पर मंगलवार को नपा टीम पहुंची,शाम 5 बजे तक सुधार कार्य जारी रहा।