मधेपुरा में पुलिस पर आरोप लगाने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार:फर्जी प्रेस ID और माइक समेत 8 सामान जब्त, लोगों को गुमराह करने का भी आरोप
मधेपुरा में पुलिस अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने के मामले में सदर थाना पुलिस ने यूट्यूबर भूषण कुमार को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक भर्राही थाना क्षेत्र के कटहरवा बुधमा वार्ड-11 का रहने वाला है।
एसआई लक्ष्मीनारायण महतो के आवेदन पर सदर थाना में 7 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई।
मामले में भूषण कुमार के साथ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
लक्ष्मी नारायण महतो ने बताया कि 7 सितंबर को थाना सिरिस्ता में काम करने के दौरान उनके वाट्सएप पर एक वीडियो आया।
Bihar, India | Sep 9, 2026