महरौनी: कस्बा महरौनी में जैन समाज ने मड़ावरा निवासी हिमांशी जैन के असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन पर दी बधाइयां
महरौनी के श्री विद्यासागर संतशाला सभागार में दिगम्बर जैन पंचायत समिति द्वारा मडावरा निवासी हिमांशी जैन के असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) पद पर चयन पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन व मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में दिगम्बर जैन पंचायत समिति सहित अन्य कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पुष्पमालाओं आदि से भव्य स्वागत किया।