गुना नगर: कुम्हारी/बिरौली: बंगाली डॉक्टर के इंजेक्शन से 22 वर्षीय महिला संदिग्ध मौत, झोलाछाप डॉ.फरार पुलिस जांच में जुटी
फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के दिरोली गांव में 22 वर्षीय विवाहिता मांगीबाई की दांत दर्द के इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कथित झोलाछाप बंगाली डॉक्टर द्वारा तीन इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है