कोंडागांव: कोंडागांव में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने नियमितीकरण सहित 5 मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंपा
कोंडागांव सर्व विभागीय दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष विरेन्द्र बघेल के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण सहित पांच प्रमुख मांगें रखीं। कर्मचारियों ने कहा कि 1998 के बाद नियुक्त दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का 28 वर्ष बाद भी नियमितीकरण नहीं हो सका है, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।