बहराइच: अशरफा में पुलिस टीम और औषधि विभाग की संयुक्त छापेमारी में कोडीन युक्त कफ सीरप व प्रतिबंधित कैप्सूल का जखीरा बरामद
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित अशरफा गांव में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात्रि तक चली पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी में दवा व्यवसायी के यहां से भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सीरप और प्रतिबंधित ट्रामडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इस मामले मे जानकारी देते हुए औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने गुरुवार सुबह बताया कि छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।