डुमरांव: डुमरांव में मध्यरात्रि में ठप हुई बिजली, 7 घंटे बाद बहाल, छठिया पोखरा फीडर में फॉल्ट से मचा हाहाकार, विभाग रहा सक्रिय
Dumraon, Buxar | Jul 11, 2026 डुमरांव क्षेत्र के छठिया पोखरा फीडर में शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों को रातभर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।