उन्नाव: उन्नाव जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड पर गंभीर आरोप, वार्ड में भर्ती युवती से लाइट्स बंद कर की छेड़छाड़
Unnao, Unnao | Apr 18, 2026 उन्नाव के जिला अस्पताल में एक सुरक्षा गार्ड पर भर्ती युवती से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित अस्पताल के वार्ड नंबर 2 में देर रात हुई, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं जानकारी के अनुसार, बारासगवर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को थ्रेसर मशीन से गेहूं कटाई के दौरान चोट लग गई थी। उसे इलाज के लिए