राघोगढ़: तुमडा गांव: पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक ने लगाए आरोप, धरनावदा थाने में मामला दर्ज
राघोगढ़ के धरनावदा थाना के तुमडा गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। 1 जून को दर्ज मामले में फरियादी प्रदुमन मीना उम्र 24 साल ने पुलिस को बताया, रविवार को गांव में हनुमान मंदिर के सामने पुराने विवाद पर चार लोगों ने घेर कर गडासी और लाठियां से मारपीट की। शरीर में कई स्थानों पर छोटे आई है। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।