आज़मगढ़: आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित
मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत आजमगढ़ का थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गंगा गौरी घाट पर कन्या पूजन कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए।