देवली: देवली के नगरफोर्ट में जयपुर जंक्शन से टैक्सी किराए पर लेकर चालक को बंधक बनाकर जंगल में फेंक कर कार लूटी गई
Deoli, Tonk | Apr 16, 2026 जयपुर जंक्शन से टैक्सी किराए पर लेकर चालक को बंधक बनाया, जंगल में फेंक कर कार लूटी राजधानी जयपुर से सटे टोंक जिले के नगरफोर्ट थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामले में, बदमाशों ने जयपुर जंक्शन से एक टैक्सी किराए पर ली और रास्ते में चालक को बंधक बनाकर उसे जंगल में फेंक दिया और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए।