चाचौड़ा: चाचौड़ा विधानसभा में पेयजल आपूर्ति के लिए विधायक ने 26 पानी के टैंकर प्रदान किए
Chachaura, Guna | Apr 20, 2026 चाचौड़ा विधानसभा की ग्राम पंचायतो को विधायक प्रियंका मीणा ने 20 अप्रैल को पानी के टैंकर प्रदान किए। विधायक ने कहा, गर्मी के मौसम को देखते हुए जल जीवन मिशन के संकल्प को साकार करते हुए पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए विधायक निधि से 26 पानी के टैंकर प्रदान किए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और नियमित पेयजल ग्रामीणों को समय पर उपलब्ध हो सकेगा।