शिवपुरी नगर: देहात थाना पुलिस ने रेड लाइट एरिया से 9 युवतियों और 2 युवकों को गिरफ्तार किया
देहात थाना क्षेत्र छोटे एवं बड़े बजरिया मोहल्ले से गलत कृत्य को लेकर आज झगड़ा हो रहा था जिसकी सूचना देहात थाना पुलिस को मिली थी। देहात टीआई रत्नेश यादव ने एक टीम गठित कर बजरिया मोहल्ले में पहुंचाई थी। जहां से 9 युवतियों के साथ 2 युवकों को झगड़ा करते गिरफ्तार किया। सभी पर शांतिभंग की धाराओं में मामला दर्ज कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया।