शिवपुरी नगर: ग्राम डेहरवारा में 3 लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने SP से न्याय की लगाई गुहार
तेंदुआ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम डेहरवारा के रहने वाले मंजू शाक्य पुत्र गणेश शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया की गांव के ही 3 लोग उससे गाली गलौज कर रहे थे। जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाने पर की पर सुनवाई ना होने के चलते आज सोमवार की दोपहर 2 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है