करौं: करौं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों व संस्थानों में योगाभ्यास
Karon, Deoghar | Jun 21, 2026 करौं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः 6 बजे से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सामुदायिक भवनों तथा अन्य संस्थानों में योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।