बज्जू: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, रणजीतपुरा पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
Bajju, Bikaner | Apr 12, 2026 नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत रणजीतपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी के दौरान नखतबन्ना मंदिर तिराहा नख्तसिंहपुरा के पास स्कॉर्पियो को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनो आरोपियो के नाम श्यामसुंदर बताया।