कोल: मामूली बात को लेकर आपस में भिड़े पड़ोसी, जाति सूचक शब्दों से महिला के साथ की अभद्रता, मामला सासनीगेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | May 8, 2024 मामूली बात को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। जब पड़ोसी महिला के घर उसका सामान लेकर ई-रिक्शा आया तो पड़ोसी उसके ई-रिक्शा को उसके घर तक नहीं पहुंचने दे रहे थे। जिसको लेकर दोनों पड़ोसी आपस में भिड़ गए और महिला के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता करने लगे। इस संदर्भ में महिला के द्वारा बुधवार करीब 4:00 बजे पूरे मामले में पुलिस से शिकायत की है।