मुरैना नगर: लोहगढ़ गांव में 1.60 लाख रुपये के लेनदेन पर खूनी संघर्ष,दो घायल जिला अस्पताल पहुंचे,तीन घायलों को किया ग्वालियर रेफर।
मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र स्थित लोहगढ़ गांव में 1 लाख 60 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि आठ लोगों ने कुल्हाड़ी,फरसा और लाठी-डंडों से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया।गंभीर हालत में घायल बिजेंद्र, जसरथ और भूपेंद्र को ग्वालियर रेफर किया गया, जबकि दिनेश और नेताराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।