नवाबगंज: बाराबंकी में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, भगवान आशीर्वाद दें कि मोदी तब तक पीएम बने रहें जब तक देश विकसित भारत ना हो जाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी शहर के विभिन्न मंदिरों में रुद्राभिषेक पूजा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा भुल्लन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ शंकर के मंदिरों में विशेष पूजन किया।