राजनांदगांव: चिखली चौकी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से आम लोगों को डरा धमका रहे दो लोगों पर की कार्रवाई
राजनांदगांव के चिखली चौकी पुलिस ने स्टेशनपारा 16 खोली मैदान के पास शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से आम लोगों को चाकू लहराकर डरा धमका रहे दो बदमाशों पर कार्रवाई की है।जिनके पास से बटनची चाकू जब्त किया गया है और दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।