राजनांदगांव: शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा निकाली गई भगवान राधा कृष्ण की शोभायात्रा
राजनांदगांव शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ आज होली के पर्व पर भगवान राधा कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें गाजे बाजे के साथ भक्ति मय गीतों के साथ यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली।जहां भगवान राधा कृष्ण ने भक्तों के साथ होली खेली और लोगों में होली को लेकर उत्साह दिखाई दिया।