राजनांदगांव: 31 मार्च तक संपत्ति कर का भुगतान कर अधिभार से बचने करदाताओं से नगर निगम आयुक्त ने की अपील
राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने करदाताओं से 31 मार्च तक संपत्तिकर का भुगतान कर अधिभार से बचने अपील की है।वित्तीय वर्ष समाप्ति एवं लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के लिए नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत नगर निगम आयुक्त ने करदाताओं से संपत्ति कर का भुगतान कर अधिभार से बचने के लिए अपील की है और अपने करो का भुगतान करने अपील की गई है।