राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी उधवा पंचायत के भुदेव टोला में संचालित भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड शाखा उधवा से बुधवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने लोहे की खिड़की को काटकर कमरा में प्रवेश कर 18,840 रूपए की चोरी कर फरार हो गया। घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।