रफीगंज: रफीगंज शहर के राजा बगीचा में शराब के नशे में ससुराल पहुंचे पति को पत्नी ने कराया गिरफ्तार
रफीगंज शहर के राजा बगीचा इलाके से शनिवार रात्रि 9 बजे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति को उसकी ही पत्नी ने पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जिला के शेरघाटी थाना क्षेत्र के पुरानी चट्टी निवासी अब्दुल हमीद के पुत्र मोहम्मद शाहिद शराब के नशे में अपनी ससुराल पहुंचे थे।