छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद क्षेत्र में प्रशासन ने बाल विवाह को रुकवाया
छीपाबडौद में प्रशासनिक टीम और सामाजिक संस्थाओं ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर होने वाले बाल विवाहों को समय रहते रुकवा दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन, सृष्टि सेवा समिति और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की कार्यवाही गई। बाल विवाह की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तैयारियों को तत्काल प्रभाव से रुकवाया। संबंधित अभिभावकों की समझाइश की गई औ