तिल्दा: अल्दा में सोने-चांदी के जेवरातों और नगदी की चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tilda, Raipur | May 10, 2026 ग्राम अल्दा निवासी एक प्रार्थी ने नेवरा थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखे अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम की चोरी कर फरार हो गए नेवरा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है