उज्जैन: बाबा महाकाल को जबलपुर के भक्त ने अर्पित किए 2.5 लाख रुपये प्रति किलो वाले जापानी 'मियाजाकी' आम 🥭🛕
कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में मंगलवार को जबलपुर से आई श्रद्धालु रानी सिंह परिहार ने हाई-क्वालिटी के दुर्लभ आम अर्पित किए। इन लगभग 5 किलोग्राम आमों में जापानी 'मियाजाकी', ऑस्ट्रेलियन और अन्य दुर्लभ वैरायटी शामिल हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलो है। जबलपुर स्थित 'श्री महाकालेश्वर हाइब्रिड फार्म' में 51 प्रकार के आम उगाए जाते हैं। श्रद्धालु का कहना है कि हर साल बगीचे की पहली फसल सबसे पहले बाबा महाकाल के चरणों में अर्पित करने की उनकी अनूठी परंपरा है।
#UjjainNews #BabaMahakal #MiyazakiMango #Mahakaleshwar #MPNews
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 22, 2026