शाहबाद: कोतवाली कैंपस में संपूर्ण थाना दिवस संपन्न, पांच शिकायतों में से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ
शाहाबाद कोतवाली में शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने की। इस मौके पर पुलिस और राजस्व से संबंधित पांच शिकायतें आई जिनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।