मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट पर भाकियू का हल्ला बोल, सिंचाई, सड़क व पानी की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर मंगलवार को लगभग 1 बजे भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मंझनपुर पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा।