चांदपुर: बिजनौर के चांदपुर में नूरपुर मार्ग पर पानी के टैंक में मिला लोडर चालक का शव
बिजनौर में शनिवार सुबह 11बजे चांदपुर में नूरपुर मार्ग पर सरिया फैक्ट्री में लोडर चालक का शव पानी के टैंक में पड़ा मिला भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को पानी के टेंक से बाहर निकाला मृतक की पहचान गांव बिराल निवासी 35 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। परिजनों ने डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा