बहराइच: बहराइच में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई की मांग की
जिले में गुरुवार को प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है, जिसमें थाना रामगांव क्षेत्र के अंतर्गत हुए अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में कार्यवाही की मांग की गई है। पदाधिकारीयो ने बताया कि आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई की जाए। इस दौरान धरना स्थल पर पदाधिकारीयो ने जमकर प्रदर्शन किया, और नारेबाजी भी की, एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा।