बहराइच: रामपुर निगहा गांव के पास बाइक की टक्कर से खेत जा रही बच्ची की हुई मौत
बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निगहा निवासी संध्या तिवारी खेत की तरफ गई थी। वहां से घर लौटते समय विनोद तिवारी के घर के पास तेज रफ्तार बाईक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक सवार मौके से फरार हो गया। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।