बहराइच: मेढ़किया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव
बहराइच जिले के थाना मोतीपुर चौकी बलईगांव के ग्राम पंचायत मेढ़किया में एक विवाहित महिला का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव की पहचान चौधरीगांव मजरा खमरिया निवासी हाजरा के रूप में हुई है। मोतीपुर पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रही है।