बहराइच: थाना दरगाह क्षेत्र स्थित गेन्दघर मैदान में आकांक्षा हाट का शुभारम्भ 2 अगस्त को होगा, मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी
मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि जनपद बहराइच में गेन्दघर में दो अगस्त को नीति आयोग भारत सरकार के "ओकल फॉर लोकल" कार्यक्रम के तहत आकांक्षा हाट का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय कारीगरों स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए विविध उत्पादों, हस्तशिल्पों को प्रदर्शित करते हुए बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे।